समर के बाद वनराज भी शो को अलविदा कहने के मूड में ? अनुपमा की खामोशी ने सभी को हैरत में डाला

मुंबई : ‘अनुपमा’ टीवी शो में समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत को शो से अचानक बाहर कर दिए जाने से उनके फैंस निराश है। इस शो में पारस ने समर के किरदार में दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी। अनुपमा के सबसे प्यारे व मददगार बेटे की भूमिका में पारस को काफी पसंद किया जा रहा था।

लेकिन मेकर्स से अनबन के चलते पारस को शो से बाहर कर दिया गया। पारस कलनावत को शो से निकालने की खबर ने अन्य किरदारों को भी चौंका दिया। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। पारस को शो से निकालने के मामले में राजन शाही की ओर से बयान आया है कि उन्होंने शो के कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है।

पारस पर आरोप है कि बिना मेकर्स की जानकारी में लाए उन्होंने झलक दिखला जा के सीजन 10 को साइन कर लिया। इसी बात से नाराज होकर राजन शाही ने पारस को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

अनुपमा की खामोशी से सभी हैरान
पारस के शो से बाहर होने के बाद अनुपमा टीवी शो के अन्य कलाकारों के कमेंट भी आना शुरू हो गए। सिर्फ अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपा गांगुली ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। इसे देखकर पारस ने भी आश्चर्य जताया है कि उनके दूसरे कोस्टार ने फोन कर व मैसेज से इस बाते के बारे में कुछ न कुछ जरुर कहा।

लेकिन रुपा गांगुली इस पूरे मामले से किनारा कर गई। अब खबर आने लगी है कि अनुपमा शो में वनराज का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे भी शो छोड़ सकते हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

वनराज के रिएक्शन के बाद उठे सवाल
पारस को शो से बाहर किए जाने पर वनराज यानि सुधांशु पांडे ने अपना रिएक्शन दिया। जिसे सुनकर मेकर्स व दर्शकों भी हैरान है। सुधांशु पांडे ने कहाकि पारस के शो से बाहर होने की खबर सुनने के बाद अनुपमा की पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है।

सुधांशु का कहना था कि मैंने पारस कलनावत से इस बारे में बात की और पूछा कि ये सब कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि कभी हम ऐसे फैसले लेते हैं, जिसका नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन जब तक हम इसे ठीक करते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। मेकर्स को भी समय आने पर इस बात का अंदाजा होगा।

किंजल व काव्या ने भी मैसेज कर जताई थी हैरानी
पारस को सपोर्ट करने वालों अकेले सुधांशु ही शामिल नहीं है। शो के अन्य कलाकारों ने भी पारस को मैसेज कर इस बात को लेकर हैरानी जताई थी। पारस के मुताबिक इस मामले में निधि यानि किंजल और काव्या ने भी उन्हें मैसेज कर हैरानी जताई थी।

सूत्रों की मानें तो सुधांशु यानि वनराज अपने किरदार को मिल रहे कम स्क्रीन टाइम को लेकर इन दिनों मेकर्स से नाराज हैं, ऐसे में हो सकता है कि वह भी शो छोड़ दें।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter