धोनी ने जैसे ही बेटी जीवा का गाते हुए वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया
Dhoni,Jeeva,singing, viral.

नई दिल्ली. इन दिनों अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी बेटी जिवा का बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में जिवा गिटार के साथ खेल रही हैं और गाना गा गा रही हैं.  धोनी ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘स्नो ब्रिंग्स बेस्ट आउट ऑफ हर.’ धोनी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया, उनका यह पोस्ट माही के चाहने वालों की प्रतिक्रियाओं से भर गया.  एक बार ध्यान दिला दें पिछले साल जुलाई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. धोनी ने कई अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और इस दौरान हालिया समय में उनके संन्यास को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं.

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter