बाइक से गिरते ही कमर में लगे हथियार का दबा ट्रेगर : गोली युवक के पेट में लगने से हुई मौत, शादी से लौटते समय घटी घटना

Datia news : दतिया। बाइक से गिरने के दौरान युवक की कमर में लगे हथियार का ट्रेगर दब गया और अचानक गोली चल पड़ी। इस घटना में उक्त युवक की जान चली गई। फिलहाल इस मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है।

रिश्तेदारी में शादी समारोह से लौट रहे युवक की खुद के हथियार से अचानक गोली चल जाने से मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दुर्गापुर और अगोरा के बीच स्थित बड़ी पुलिया पर घटित हुई।

मृतक दतिया में पिछले कई माह से सिद्धार्थ कालौनी में निवास करता था। जिसकी पहचान गेवरा उप्र निवासी प्रिंस यादव के रूप में पुलिस ने की है।

पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर रुप से घायल प्रिंस को उसके स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडीकल कालेज में उसकी मौत हो गई।

इस मामले में सिविल लाइन टीआई सुनील बनौरिया ने बताया कि पुलिस को सोमवार को इस बात की जानकारी मिली थी कि दुर्गापुर अगोरा के बीच पुलिया पर एक बाइक के फिसलकर गिरने से युवक के घायल होने की खबर मिली थी। जब इसकी पड़ताल की गई तब पता चला कि युवक प्रिंस शादी समारोह से लौट रहा था।

इसी दौरान उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक इस बीच गिरने से युवक की कमर में लगे हथियार से फायर हो गया। जिसकी गोली उसके पेट में जा धसी।

मृतक के स्वजन ने इस घटना को एक्सीडेंट बताया है। पुलिस ने सोमवार रात इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की। मामला जांच में लिया गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter