गुवाहाटी. असम में बीजेपी कैंडिडेट की कार में ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने 4 निर्वाचन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट जारी है। उधर, कांगेस ने बीजेपी उम्मीदवार की योग्यता खारिज करने की मांग की है।

चुनाव आयोग के अनुसार, रताबरी (एससी) सीट की पोलिंग पार्टी 149-इंदिरा एमवी स्कूल दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और 3 चुनाव कर्मी शामिल थे। उन्होंने एक कॉन्स्टेबल और होमगार्ड की तैनाती में ले जाया जा रहा था। रात 9 बजकर 20 मिनट पर पोलिंग पार्टी ने वहां से गुजरने वाली गाड़ी से मदद मांगी और बिना कागजात चेक किए ईवीएम के साथ उस पर सवार हो गए।
पोलिंग पार्टी को 50 लोगों की भीड़ ने घेरा- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘जैसा उन्होंने बताया कि वे करीमगंज की ओर बढ़े और रात 11 बजे कनईशील पहुंचे। यहां ट्रैफिक की वजह से गाड़ी की रफ्तार धीमी गई। उन्हें करीब 50 लोगों की भीड़ ने घेर लिया और उन पर पत्थर फेंके गए। भीड़ ने अब्यूज करना शुरू कर दिया और गाड़ी को वहां से आगे बढ़ने से रोक दिया।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘जब उन्होंने (पोलिंग पार्टी) भीड़ के नेताओं से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह गाड़ी कृष्णेंदु पॉल की है जो पथरकंडी से चुनाव लड़ रहे हैं। भीड़ ने आरोप लगाया कि ईवीएम को छेड़छाड़ के लिए ले जाया जा रहा है। पोलिंग पार्टी ने सेक्टर ऑफिसर को सूचित किया। हालांकि भीड़ ने उन्हें घेर दिया और उन पर हमला किया। पोलिंग पार्टी को वाहन समेत बंधक बना लिया गया।’


