जिस मुर्हूत में अयोध्या में विराजेंगे रामलला उसी बेला में पंडोखर सरकार धाम में मंदिर शिखर पर रखा जाएगा स्वर्ण कलश : मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Datia news : दतिया । दतिया जिले के प्रसिद्ध श्री बालाजी पण्डोखर सरकार धाम में 22 जनवरी को सदाशिव पांडेश्वर महादेव, बारह ज्योतिर्लिंग एवं माता महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा का विशाल धार्मिक आयोजन होगा। साथ ही इस अवसर पर निर्माणाधीन श्रीराम दरबार मंदिर में स्वर्णकलश की स्थापना भी उसी मुर्हुत में होगी, जिस मुर्हूत में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कराई जाएगी।

पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज के सान्निध्य में विद्वान आचार्यों द्वारा 16 जनवरी से विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए हैं।

पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकूट पूजन संपन्न हुआ।

17 जनवरी को मंदिर परिसर में मूर्ति-श्रीविग्रहों के प्रवेश के साथ ही तीर्थ पूजन, जलाधिवास, गंधाधिवास, औषधाधिवास, केशराधिवास, घृताधिवास, धन्याधिवास, शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास आदि अनेक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हो रहे हैं।

21 जनवरी को शैय्याधिवास और 22 जनवरी को अभिजीत मूहर्त में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा होगी। साथ ही निर्माणाधीन भव्य विशाल श्रीराम दरबार मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश भी प्रतिष्ठित कराया जाएगा।

विद्धान आचार्यों की देखरेख में हो रहे आयोजन : पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित दिनेश शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वान आचार्यों द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान विधि संपन्न कराई जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा में पण्डोखर धाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा , सचिव मुकेश गुप्ता, रामअवतार सोनी, शिवम ठेकेदार, राजू गेंडा सहित पंडोखरधाम के अनेक शिष्य और भक्त भाग ले रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!