ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने ड्रग्स लेकर लड़कियों के साथ किया अश्लील डांस! रिपोर्ट लीक होने से मचा बवाल

मेलबर्न  :  क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने रविवार को कहा कि एक ‘जाने पहचाने’ खिलाड़ी के कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने की गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी है।

‘द ऐज’ समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि उसे एक महिला और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पूर्व ‘इंटीग्रिटी’ प्रमुख सीन कैरोल के बीच फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें इस महिला ने आरोप लगाया है कि एक खिलाड़ी कोकीन का इस्तेमाल कर रहा था और बालकनी में नग्न होकर कई महिलाओं के साथ नृत्य कर रहा था। इस महिला ने खुद को उच्च श्रेणी की ‘एस्कार्ट’ बताया था।

हॉकले ने पूर्व खिलाड़ी पर लगे आरोपों को “निराधार” करार दिया। हॉकले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने आज सुबह रिपोर्ट देखी। यह रिपोर्ट निराधार हैं। गोपनीय जानकारी को किसी भी तरह से चुराना अपराध है। हमने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है और हम विक्टोरिया पुलिस की मदद ले रहे हैं।’’

मेलबर्न के दैनिक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिकॉर्डिंग गुमनाम पते से ‘एन्क्रिप्टेड’ (कूट रूप में) ईमेल के जरिये समाचार पत्र को भेजी गयी है। इस रिकार्डिंग को लीक करने वाले ने व्यक्ति ने स्वयं को क्रिकेट आस्ट्रेलिया का पूर्व कर्मचारी बताया है जो ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ की कमियों को उजागर करना चाहता है।कैरोल ने एक साल पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया को छोड़ दिया था।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!