Datia news : दतिया। रविवार को खाटू श्याम बाबा पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान खाटू श्याम बाबा की पालकी आकर्षक ढंग से सजाई गई। जिसके बाद पालकी को कंधे पर लेकर श्रद्धालु शहर में निकले। पालकी को पूरे श्रद्धाभाव के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित अन्य लोगों ने कंधों पर उठाया और नगर भ्रमण कराया।
इस दौरान नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। भक्तजन बाबा के भजनों पर थिरकते हुए गीत-संगीत और जयकारे के साथ हाथ में ध्वज थामकर निकले। श्याम बाबा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वहीं डीजे की धुन पर भजनों पर झूमते गाते श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
जिसमें पुरुष केसरिया परिधानों में तो महिलाएं लाल चुनरी की साडिय़ों में खाटू श्याम के जयकारे लगा रही थी। खाटू श्याम महराज की पालकी यात्रा किला चौक से प्रारम्भ हुई। जो बिहारी जी मार्ग, राजगढ़ चौराहा, गोविंद गंज पहुंचकर किला चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद यहां भजन संध्या का आयोजन हुआ।
जिसमें श्याम बाबा के शानदार भजनों की गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी। भजन कार्यक्रम में भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि पालकी यात्रा से पूर्व नवरात्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने नगर में माता रानी की चुनरी यात्रा का भी भव्य आयोजन किया था।
पालकी यात्रा में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सरनाम सिंह राजपूत, एडवोकेट ठाकुरदास, सत्येंद्र खरे, केशव यादव, अजय शुक्ला, अंबिका शर्मा, प्रभुदयाल जौहरे, नारायण बाबूजी, आनंद चौबे, सरपंच अखिलेश यादव, यतेंद्र सिंह गुर्जर, देवेंद्र यादव,
शिरोमणि सिंह सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, पातीराम पाल फौजी, बीके नामदेव, मुईन कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, विक्रम दांगी दतिया, नरेंद्र गुर्जर, जीतेंद्र गुर्जर, ओम पांचाल, डा.टीके धर,जीतू कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।