कथा का दूसरा दिन : भक्ति के साथ देशभक्ति का भी बिखरा रंग, बागेश्वरधाम महाराज बोले – “हम भी दतिया में निकालेंगे तिरंगा यात्रा”

दतिया : हनुमान कथा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण के आयोजन का आगाज़ गुरुवार से होगया हैं जहा बागेश्वरधाम के महाराज पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की द्वारा हनुमत कथा का प्रारंभ होगया हैं। ये आयोजन और पार्थिव शिवलिंग निर्माण 4 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा।

शुक्रवार की कथा भी हनुमान चालीसा की इस ही चौपाई पर आधारिक रही “साधु संत के तुम रखवारे, असुर निकंदन राम दुलारे” गौरतलब है की हनुमान कथा प्रारभ होने के साथ ही पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा था की आने वाले 5 दिनों की कथा इसी चौपाई पर आधारिक रहेगी। उन्होंने आज की कथा में हनुमान जी और अर्जुन का संबाद से जुड़े प्रसंगों का भी उल्लेख सुनाया साथ ही राम भजन से गूंजा पूरा स्टेडयम

दिव्य दरबार का हुआ आयोजन
पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद आज यानी शुक्रवार को बागेश्वर धाम महाराज के दिव्य दरबार का आयोजन भी हुआ जो दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहा । जिस की खास बात ये थी की ये दरबार बिना टोकन का था। इस वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आप को बतादे की दिव्य दरबार का आयोजन 6 अगस्त तक रहेगा और 7 अगस्त को दिव्य भभूति का वितरण होगा। 4 अगस्त से 7 अगस्त तक हर रोज कार्यक्रम स्थल पर भजन संध्या का आयोजित की जाएगी।


भक्ति के साथ राष्ट्र भक्ति का भी बिकरा रंग : बागेश्वरधाम के महाराज पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कथा के मध्यम से लोगो को तिरंगे और राष्ट्र भक्ति महत्त्व बताया उन्होंने कहा की “हर घर तिरंगा” अभियान हमरी इस पीढ़ी से लेकर आने वाली पीढ़ी तक के लिए गर्व का विषय होगा और उन्होंने सब से तिरंगा लहराने की अपील की। साथ ही मंच के पास भारत माता बने एक बच्ची के हाथ में तिरंगा भी लहराता नज़र आया जो लोगो को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करता दिखा


दंदरौआ सरकार मंदिर के महंत भी हुए कथा में शामिल

 

हम भी दतिया में निकालेंगे तरंगा यात्रा कथा के दौरान पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री बोले की इस महा अभियान में हम भी शामिल होंगे और कल यानी शनिवार को हम भी 10 मिनट के लिए दतिया में निकालेंगे तरंगा यात्रा हलाकि बागेश्वरधाम के महाराज ने जगह का विवरण नहीं किया।

पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने की प्रेस वार्ता
बागेश्वरधाम के महाराज ने दतिया में शुक्रवार को प्रेस वार्ता की जहा उन्होंने सनातन धर्म के साथ तमाम सामाजिक काम के बारे में चर्चा की हलाकि इस पर शास्त्री बोले “पूरे प्रदेश की मीडिया का जमावड़ा…दतिया में अब तक ऐसा आयोजन नहीं हुआ था….अद्भुत प्रेस वार्ता..” दतिया की धरती पर आनद आगया।

कार्यक्रम का समय
● सुबह 7 बजे : पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू
● दोपहर 11.30 बजे : महारुद्राभिषेक
● दोपहर 12 बजे : महाआरती
● दिव्य दरबार : (5 – 6 अगस्त )
● दोपहर 2 बजे : पार्थिव शिवलिंग विसर्जन
● दोपहर 12 बजे – 2 बजे : हर रोज भंडारे का भी आयोजन
● शाम 4 बजे से 7 बजे तक : हनुमत कथा

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter