M.P : लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर बहनों के खाते में होगी जमा
 ESIC Benefits in hindi

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आंसू नहीं रहने दूंगा। बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे, ऐसी  कामना राखी के पावन पर्व पर कर रहा हूँ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter