किसानों का कार्य करने में बैंक कर्मचारी बरतें ईमानदारी, गृहमंत्री ने दी समझाइश, स्टेडियम का लोकार्पण

दतिया।  ईमानदारी से कार्य करते हुए सहकारी बैंक कर्मचारी किसानों का काम करें। बैंक से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर खेती एवं अन्य कार्यो के लिए पैसा आसानी से उपलब्ध कराया जाएं। यह बात गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहाकि हमारी सरकार ने किसानों के लिए इस बैंक के माध्यम से ऐसे नियम बनाए हैं जिससे किसानों एवं अन्य लोगों को सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी एवं जो व्यक्ति समय पर एक लाख रुपये का लिया हुआ ऋण चुकाएंगे, वह दोबारा शीघ्र ही ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

गृहमंत्री ने कहाकि सहकारी बैंक संस्था के कर्मचारियों को भी अपने वरिष्ठ एवं छोटे कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए और अपनी सोच को भी बदलना चाहिए। जिससे किसी का अपमान न हो सके। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के प्रबंधक विनोद भार्गव ने बैंक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संजीव रमन ने भी बैंक के संबंध में किसानों विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में गृहमंत्री सहकारिता विभाग के जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें चंद्रशेखर राजपूत, पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजेश पुरोहित, हर्षिता साहू, कुलदीप शर्मा, अंजली तोमर शाखा प्रबंधक पंडोखर, शाखा प्रबंधक शाखा मंडी, थरेट, बसई के नाम शामिल है।

बड़ौनी में 80 लाख के स्टेडियम का किया लोकार्पण

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ौनी पचारा में परफाॅरमेंस ग्रांट योजना के तहत 80 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि स्टेड़ियम के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। सभी खिलाड़ी खेल भावना से प्रेरित होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। गृह मंत्री ने इस दौरान बैटिंग कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, सावित्री सूत्रकार प्रवीण पाठक, मुकेश बेड़र, सोनू माते, सोनू इटौरिया, कैलाश गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!