अब हो जाएं सावधान ! बिना मास्क घर से निकले तो लगेगा सौ रुपये का जुर्माना, लापरवाही पर दुकानों से होगी एक हजार रुपये की वसूली

Datia News : दतिया । दतिया जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए रोको टोको अभियान शुरू कर दिया गया है। सुबह और शाम अधिकारियों की टीम नगर का भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराएगी।

मास्क न लगाने वाले व्यक्ति पर 100 रुपये जुर्माना भी लगेगा। जबकि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मास्क न लगाने एवं दो गज की दूरी का पालन न करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

कलेक्टर संजय कुमार ने रोको टोको अभियान का प्रभावी क्रियांवयन कराने के लिए लोगों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए अधिकारियांे को जबावदेही तय की है।

9 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक दतिया झांसी हाईवे पुल के नीचे जोनल अधिकारी के रूप में प्रभारी प्राचार्य डाईट राकेश सक्सेना, नोडल अधिकारी के रूप में जिला खेल अधिकारी अरविंद सिंह राणा को नियुक्त किया गया है।

जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाएंगे। इसी प्रकार सांय 5 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जोनल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक उद्यानिकी सर्वेश तिवारी़, नोडल अधिकारी के रूप में सहायक प्रबंधक पीएमजीएसवाई आरके त्रिपाठी, जनशिक्षक दशरथ अहिरवार को नियुक्त किया गया है।

बम-बम महादेव क्षेत्र बस स्टैंड दतिया के लिए जोनल अधिकारी सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी हरीशंकर प्रजापति, नोडल अधिकारी सिटी मैनेजर नगर पालिका जीतेंद्र वर्मा, जनशिक्षक बुद्धसिंह दांगी अभियान में ड्यूटी देंगे।

वहीं शाम को जोनल अधिकारी ईई पीएचई राजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी श्रम विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, जनशिक्षक चंद्रशेखर निरंजन लोगों को मास्क लगाने के लिए समझाईश देकर प्रेरित करेंगे।

राजगढ़ चौराहा क्षेत्र दतिया में सुबह प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दतिया एसके शुक्ला, प्रभारी प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी आशीष कंचन, बीएसी लक्ष्मण पैंकरा एवं शाम को कार्यपालन यंत्री पीडब्लूडी मनीष उदैनिया, मत्स्य निरीक्षक राजेश पाठक, जनशिक्षक जीतेंद्र प्रजापति तैनात रहेंगे।

किला चौक क्षेत्र में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं आरके शर्मा, उपयंत्री पीडब्लूडी एमएस कुशवाहा एवं जनशिक्षक चेतराम दांगी सुबह और शाम को सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग सफलता दुबे और एई आरईएस सीपी प्रजापति की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं टाउनहाल क्षेत्र में एसडीओ राजघाट वीके गुप्ता, ब्लाक शिक्षा अधिकारी एसके वर्मा मौजूद रहेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!