चीन में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी होटल की इमारत, 8 की मौत, कई लापता

नानजिंग, एएनआइ : चीन के पूर्वी प्रांत जियांगसू में स्थित सूझोऊ शहर में एक होटल ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग लापता हो गए हैं। सूझोऊ प्रशासन ने बताया कि होटल की इमारत सोमवार दोपहर को गिरी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। पांच लोगों को इसमें से निकाल लिया गया है और बताया जा रहा है कि 23 लोग अब भी यहां फंसे हैं।

लोगों को मलबे से निकालने के लिए क्रेन, सीढ़ियों, मेटल कटर्स और तलाश करने में प्रशिक्षित कुत्तों की मदद ली जा रही है। सिजी कैयुआन होटल सोमवार दोपहर गिर गया था।

अधिकारियों ने शुरुआत में कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, लेकिन बाद में बताया गया कि अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक इस होटल के ढहने की असल वजह सामने नहीं आ पाई है।

ट्रैवल साइट सीट्रिप पर इसकी लिस्टिंग के अनुसार, सिजी कैयुआन होटल 2018 में लोगों के लिए खोला गया था और इसमें 54 कमरे हैं। घटनास्थल से मिली तस्वीरों में नारंगी कपड़े पहने बचावकर्मियों को मलबे के बड़े-बड़े ढेरों पर खड़े हुए देखा जा सकता है। ये लोग मलबे को हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मानकों में कमी है हादसे की वजह सुझोऊ की आबादी 1.2 करोड़ है और ये शंघाई के पश्चिम में 100 किलोमीटर दूर स्थित है। सुझोऊ शहर की पहचान इसकी नहरों और शताब्दी पुराने बगीचों के लिए होती है।

पिछले मार्च में दक्षिणी चीन के क्वानझोउ शहर में एक क्वारंटीन होटल के ढहने की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बाद में पाया कि इमारत की मूल चार मंजिला संरचना में तीन मंजिलों को अवैध रूप से जोड़ा गया था।

गगनचुंबी इमारत को कराया गया खाली मई में अधिकारियों ने चीन के सबसे ऊंचे गगनचुंबी इमारतों में से एक, दक्षिणी शहर शेनझेन में एसईजी प्लाजा को खाली कर दिया। दरअसल ये कई दिनों में कई बार हिल गया था।

पिछले साल चीन के शांक्सी प्रांत में एक इमारत के ढहने से से 17 लोगों की मौत हो गई थी। चीन में इस तरह के हादसों की एक लंबी लिस्ट है। हालांकि, हाल के समय में चीन की सरकार ने इस ओर ध्यान देना शुरू किया है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter