‘पंजाब खेल मेला’ : सबसे बड़े खेल कुंभ के आयोजन का ऐलान,मेजर ध्यान चंद को किया जायेगा समर्पित !
Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife biography,Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife wikipedia, who is Dr Gurpreet Kaur Bhagwant Mann wife , Bhagwant Mann wife biography, Bhagwant Mann second wife wiki ,bhagwant mann wife,bhagwant mann,bhagwant mann wife gurpreet kaur,bhagwant mann latest news,bhagwant maan,bhagwant mann news,bhagwant mann wife dr gurpreet kaur,bhagwant mann wife gupreet kaur pics,cm bhagwant mann,dr gurpreet kaur new wife of bhagwant mann,bhagwant mann aam aadmi party,who is bhagwant mann,bhagwant mann comedy,bhagwant mann punjab,bhagwant mann marriage,bhagwant,bhagwant mann gurpreet kaur,dr gurpreet kaur bhagwant mann

चंडीगढ़ :  राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर करवाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े खेल ‘पंजाब खेल मेला’ की तैयारियों की समीक्षा की।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद लाखों खिलाड़ियों के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और पंजाब खेल मेला उभरते खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच खेल की चिंगारी को और हवा देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल मेले का प्रारंभिक उद्देश्य एक तरफ़ खेल के क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं की पहचान करना है और दूसरी तरफ़ राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस समय चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेर रहे पंजाब के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर उनको अनुकूल माहौल मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में चमत्कार दिखा सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह मेला नौजवानों को अपना हुनर दिखाने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने के अलावा राज्य में खेल के अनुकूल माहौल पैदा होना यकीनी बनाऐगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अपनी तरह का पहले ऐसा मेला होगा, जिसमें खिलाड़ियों और नागरिकों समेत चार लाख से अधिक लोग 28 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला ब्लॉक से राज्य स्तर तक करवाया जायेगा,

जिस दौरान विजेताओं को सर्टीफिकेटों समेत कुल पाँच करोड़ रुपए के नकद इनाम दिए जाएंगे। भगवंत मान ने बताया कि पंजाब खेल मेले के दौरान पैरा एथलीटों के साथ-साथ 40 साल से अधिक उम्र वर्ग वालों के लिए भी अलग-अलग खेल स्पर्धाएं होंगी।

Banner Ad

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मेले के लिए पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने का आदेश देते हुये कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी भी राज्य सरकार की अपनी तरह की अनूठी पहलकदमी है और हर अधिकारी इसको कामयाब करने में कोई कसर बाकी न छोड़े। भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वह खेल भावना और उत्साह से दो महीने तक चलने वाले इस बड़े खेल कुंभ में भाग लें।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter