सिंध के टूटे पड़े पुल से नदी में गिरा बाइक सवार, रात के कोहरे के कारण हुआ हादसा, नदी से निकाला गया शव

Datia News : दतिया। सेवढ़ा िस्थत सिंध नदी में एक बाइक सवार युवक के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह नदी क्षेत्र के पास गए लोगों ने जब पानी में बाइक उतराती देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। नदी में ग्रामीण युवकों को उतरा गया। जिन्होंने शव बाहर निकाला।

बाइक में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की। बाइक के कागजात में जगमोहन पुत्र कांशीराम प्रजापति 32 निवासी ग्राम बघावली का नाम दर्ज मिला है। पुलिस ने पते के अाधार पर संबंधितों को सूचित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक रात में कोहरे के कारण बाइक सवार युवक सिंध में आधे टूटे पड़े बड़े पुल की ओर चला गया और वहां बाइक समेत नदी में जा गिरा। बताया जाता है कि मृतक अपने बेटे सतीश को मेहगांव लेने जा रहा था। उसका बेटा बाहर से बस से लौटकर मेहगांव आया था। घटना रात 3 बजे की बताई जाती है।

मृतक हीरो होंडा बाइक पर सवार था। जो पुलिस को नदी में पड़ी मिली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाढ़ में ढह गए नदी के इस बड़े पुल के दोनों ओर बेरीकेड्स लगे हुए हैं। लेकिन कई बार लोग उन्हें हटा देता है।

Banner Ad

समझा जाता है कि उक्त युवक भी टूटे पड़े पुल के बेरीकेड्स खुले देखकर बाइक लेकर आगे बढ़ गया और कोहरे के कारण सामने कुछ न नजर आने पर वह नदी में जा गिरा। मृतक के स्वजन को पुलिस ने सूचित कर दिया है। मृतक गर्म कपड़े पहने हुए था।

जिससे समझा जाता है कि वह रात के समय घर से निकाला था और हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि गत 31 जनवरी को भी इसी टूटे पुल की ओर दो कार भी दाैड़ती जा रही थी। जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने रोका था। उस समय भी हादसा होते-होते बचा था।

आम लोगों की शिकायत है कि टूटे पड़े पुल पर प्रशासन की ओर से कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके कारण पुल के बारे में बाहर से आने वाले लोगों को जानकारी न होने से वह इसकी ओर वाहन लेकर चले जाते है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter