पिकअप वाहन को उठा ले गए बाइक सवार चोर, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, पुलिस जांच में जुटी

Datia News : दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सोमवार-मंगलवार की रात्रि में कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक पिकअप बुलेरो वाहन चोरी कर ले गए। चार पहिया वाहन चोरी की घटना आसपास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात्रि 12 बजे के लगभग तलैया मोहल्ला में अज्ञात चोर घर के बाहर रखे पिकअप वाहन को उठा ले गए।

जब सुबह पिकअप बुलेरो वाहन संचालक हैदर राईन ने घर से आकर देखा तो वाहन गायब था। आसपास तलाश की गई लेकिन वाहन कहीं नहीं मिला।

चोरी की आशंका के चलते जब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले गए तो पूरी घटना सामने आ गई। बताया जाता है कि सीसी टीवी कैमराें में चोर वाहन को ले जाते नजर आ रहे हैं।

अज्ञात बाइक सवार चोर पिकअप बुलेरो क्रमांक यूपी93 टी 7591 वाहन को चुराते हुए सीसी टीवी कैमरे की तस्वीरों में कैद हुए हैं। वहीं वाहन संचालक ने चोरी की घटना संबंधी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चोर सक्रिय हो चुके हैं। दिन हो या रात लगातार वाहनों की चोरी की घटना घटित हो रही है। अभी हाल में नगर में वाटिका के बाहर से चोर बाइक उठा ले गए थे। इससे पहले भी एक वाहन चोर सीसीटीवी में नजर आया था। जिसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter