बाइक सवार हमलावरों ने की गोलीबारी : गांव के लोगों में फैली दहशत, घटना में एक व्यक्ति घायल

Datia news :दतिया। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गांव में फायरिंग कर अफरा तफरी मचा दी। इस घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि

अपने घर के बाहर बैठे किसान पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसकी गोली किसान के पैर में जा लगी। घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे लेकर आसपास के लोग इंदरगढ़ अस्पताल दौड़े।

जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। अज्ञात दो आरोपितों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ररुआछिकाऊ में किसान विशंभर गुर्जर अपने निर्माणाधीन मकान पर काम करा रहा था। इसी दौरान जब वह बाहर की तरफ बैठा था तभी दो बाइक सवार अज्ञात लोग वहां अचानक आए।

उन्होंने किसान पर फायरिंग की और भाग निकले। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश भाग निकले। घायल अवस्था में विशंभर को इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

Banner Ad

जहां पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसान का यहां उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि किसान डबरा का रहने वाला है।

जो वहां से अपनी जमीन और मकान बेचकर अब इंदरगढ़ में निवास करने लगा है। यहां वह अपना मकान बनवा रहा था। घटना वाले दिन भी वह इसी घर के बाहर बैठा हुआ था।

इस मामले में पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दो अज्ञात हमलावरों के बारे में पुलिस को बताया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। इस दौरान घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामला पुलिस जांच में पुलिस हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter