मरीज बनकर आए बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर दंपत्ति को कट्टे की नोंक पर लूटा : नगदी व सोने के जेबरात ले उड़े

Datia news : दतिया। हथियार बंद बदमाशों ने डॉक्टर दंपति के घर में घुसकर की लूटपाट कर दी।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ठंडी सड़क की है।

जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क निवासी डॉ. गुलशन शर्मा व उनकी पत्नी डॉ. कंचन शर्मा सोमवार की शाम घर पर रोज की तरह मरीजों को देख रहे थे। तभी मरीज बनकर दो बाइकों पर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाश उनके घर में घुस आए।

जहां कट्टे व चाकू की नोंक पर बदमाशों ने डॉक्टर दंपति से 26 हजार रुपए व 8 तोला सोने के जेबरात लूट लिए। शोर गुल सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो उन्हें देखकर बदमाश अपनी दोनों बिना नंबर की बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। साथ ही डॉक्टर दंपत्ति से बदमाशों के हुलिए के बारे में भी पूछतांछ की गई।

बताया जाता है कि डॉक्टर गुलशन शर्मा के घर पर विगत वर्षों में लूटपाट और गोलीबारी की घटना पूर्व में भी घटित हो चुकी हैं। ऐसे में हाल में घटी लूटपाट की इस घटनाओं को पुरानी घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter