हाइवे पर बाइक सवार लुटेरों ने की बैग छीनने की कोशिश : छीनाझपटी में मां-बेटे गाड़ी से गिरकर हुए घायल, मौके से भागे बदमाश

Datia news : दतिया। बाइक सवार झपटमार बदमाश फिर से हाइवे पर सक्रिय हो गए हैं। उक्त बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर पति और बच्चे के साथ जा रही एक महिला का हैंडबेग छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने बैग नहीं छोड़ा। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस छीनाझपटी में महिला और बच्चा बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोनागिर तिराहे के पास घटित हुई। इससे पहले भी बडौनी अंडरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाश महिलाओं की बैग और चैन छीनकर भाग निकले थे। रात के समय हाइवे पर अंधेरे का लाभ उठाकर इस तरह के बदमाश बैखौफ वारदातों को अंजाम देते हैं। जिसे लेकर संबंधित क्षेत्र की पुलिस को पेट्रोलिंग करना आवश्यक है।

बदमाश बैग छीनते रहे पर महिला ने नहीं छोड़ा : हाइवे पर सोनागिर तिहार के पास लूट के प्रयास की घटना में इस बार बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लग सका। बाइक पर बैठी महिला के हाथ से झपटमारों ने हैंडबेग छीनने का पूरा प्रयास किया। लेकिन महिला ने भी संघर्ष कर बेग नहीं छोड़ा। जिसके बाद बदमाशों को भागना पड़ा।

लेकिन इस छीनाझपटी में महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। साथ ही उसका चार वर्षीय बेटा भी सड़क पर गिर पड़ा। मां-बेटे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गांव लौटते समय हुई वारदात : घटना के संबंध में बड़ौनी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सिनावल निवासी आदित्य शर्मा गुरुवार रात अपनी पत्नी नीलम शर्मा और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दतिया से वापिस गांव जा रहे थे।

Banner Ad

इसी दौरान सोनागिर तिराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से बेग को खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बैग छीनने की कोशिश में झटका लगने से महिला बाइक से सड़क पर जा गिरी और घायल हो गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter