Bilaspur Crime News: भैंस चोरी के संदेह में ग्रामीणों की पिटाई, एक की मौत

गौरेला : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में भैंस चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के छह लोगों की पिटाई कर दी।इससे घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों की पिटाई से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के अमरकंटक थाना स्थित ग्राम मेंड्राकछार निवासी सूरज बंजारे की मौत हो गई।वहीं, अशोक पनिका, लोकेश, राजेश, सुनील व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का गौरेला के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के सरपंच समेत कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

गौरेला एसडीओपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि साल्हेघोरी में ग्रामीणों ने भैंस चोरी कर ले जा रहे कुछ लोगों को पकड़ा है। इस पर डायल 112 की टीम गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने बताया कि भैंस मालिक के आ जाने पर दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। इसके बाद युवक मध्य प्रदेश लौट गए। डायल 112 की टीम गांव से लौट आई।

इसके बाद सुबह 11 बजे सूचना मिली कि ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। इस पर गौरेला थाना प्रभारी शोभा यादव टीम के साथ गांव पहुंचीं तो पता चला कि सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को गुमराह कर लौटा दिया था। जबकि भैंस चोरी के संदेह में मध्य प्रदेश के युवकों को गांव में ही बंधक बनाकर रखा गया था। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!