रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे मलेशिया का दौरा, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली  : रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह 10 से 11 जुलाई 2023 को मलेशिया का आधिकारिक दौरा करेंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाना और राजनीतिक साझेदारी को और बढ़ाना है। रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री  दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे,

जिसमें दोनों मंत्री, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करते हुए इन संबंधों को और दृढ़ करने के लिए नए उपाय की खोज करेंगे।

दोनों देश द्विपक्षीय हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री सी वाईबी दातो सेरी अनवर बिन-इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।

भारत और मलेशिया दोनों देशों का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीति क्षेत्रों तक विस्तृत है।

दोनों देश, 2015 में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की मलेशिया यात्रा के दौरान स्थापित उन्नत सामरिक साझेदारी के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!