‘गुम है किसी के प्यार में’: ऐश्वर्या शर्मा ने इस तरह किया रेखा को बर्थडे विश, तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘आई लव यू सो मच’

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को उनके किरदार के लिए दर्शक अक्सर ट्रोल करते है। लेकिन रियल लाइफ में सोशल मीडिया पर उनके काफी फैंस है जो उन्हें बेहद पसंद करते है। ऐश्वर्या शर्मा भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब उन्होंने बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है।

शेयर की खास तस्वीर
ऐश्वर्या शर्मा अपने इंस्टा हैंडल पर रेखा के लिए एक शानदार पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीर ऐश्वर्या के वैडिंग रिसेप्शन की है जिसमें रेखा भी पहुंची थीं।

इस दौरान रेखा ने ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को आशीर्वाद दिया था। इस तस्वीर में ऐश्वर्या शर्मा और रेखा एक ही फ्रेम में स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं।

कैप्शन में लिखी यह बात
दोनों की यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में रेखा को विश करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे रेखा मां…। आप मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

आई लव यू सो मच’। बता दें कि रेखा भी इस शो से कनेक्टेड रह चुकी हैं। उन्होंने ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी की शुरुआत की थी। कर शो के पहले प्रोमो में भी नजर आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

साई पर भड़केगा विराट
शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट ट्रैक की बात करे तो शो पाखी और विराट की एनिवर्सरी के बाद एक और मेजर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। जिसमें विनायक को उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सच पता चलने वाला है।

प्रोमो के मुताबिक विराट और पाखी साई के घर के अंदर जाते हैं और विनायक को उसके अडॉप्टेड होने के बारे में बताने के लिए उस पर भड़क जाते हैं। साई चौंक जाती है और फिर खुद को सही साबित करने के लिए विराट के साथ विनायक को ढूंढ़ने निकल जाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter