BJP विधायक सुरेश्वर सिंह को इंटरनेट से फोन कर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

बहराइच : रविवार रात 24 मिनट में सात बार इंटरनेट फोन करके बहराइच (उप्र) के महसी से भाजपा विधायक व उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के सदस्य सुरेश्वर सिंह को सुपारी किलर ने जान से मारने की धमकी दी।

विधायक ने एसपी एवं डीएम को फोन कर व अपर मुख्य सचिव, गृह को पत्र भेज जांच कर कार्रवाई की मांग की है। महसी विधायक ने बताया कि रविवार की देर रात 10:21 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने अपने को सुपारी किलर बताते हुए कहा कि उसे सुपारी मिल चुकी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने 10:45 बजे तक 24 मिनट के भीतर सात बार उन्हें फोन किया।

विधायक ने बताया कि उन्होंने 10:47 बजे पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को मामले से अवगत कराया। विधायक ने अपर मुख्य सचिव को भी पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter