भाजपा ही किसान और युवाओं का हितैषी है – ज्योतिरादित्य,भांडेर आमसभा
दतिया. चुनाव प्रचार की अंतिम बेला में रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भांडेर पहुंचकर मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित किया। उनका पूरा संबोधन पिछले भाषणों की तर्ज पर ही रहा। अपनी पूर्व की सभाओं की तरह उन्होंने एक बार फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए कहाकि सिर्फ भाजपा ही किसान और युवाओं का हितैषी है। इमरती देवी को लेकर कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर भी सिंधिया ने फिर एक बार हमला बोलते हुए कहा कि कमल नाथ कहते हैं कि उन्हें नाम पता नहीं था । जिस मुख्यमंत्री को अपनी कैबिनेट की एक सदस्या का नाम नहीं पता हो वह भला कैसे आपकी रखवाली करेगा। भांडेर की जनता को 3 नबंवर को इसका जबाब देना है।भाषण में शेर-शायरी का भी इस्तेमाल किया सिंधिया ने

अपने भाषण के दौरान सिंधिया ने शेर और शायरी का भी इस्तेमाल कर आमसभा में खूब तालियां बटोरी। उन्हांेने कांग्रेस की 15 माह की सरकार में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए सिंधिया ने मशहूर शायर शहाब जाफ़री के शेर सुनाते हुए कहाकि तू इधर उधर की न बात कर ये बता कि क़ाफ़िला क्यूँ लुटा, मुझे रहज़नों से गिला नहीं तेरी रहबरी का सवाल है। सिंधिया ने आरोप लगाते हुए कहाकि कांग्रेस की सरकार बनते ही पर्दे के पीछे से कोई और सरकार का संचालन कर रहा था। जिसके कारण उन्हें जनहित में कांग्रेस सरकार के खिलाफ फैसला लेना पड़ा।गृहमंत्री ने किया जनसंपर्क

सिंधिया की आमसभा के पहले नगर में सुबह 10 बजे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रैली के रुप में जनसंपर्क किया । इस दौरान रैली पटेल चौराहा, कचहरी के सामने, राजमाता चौराहा, लहार रोड, सिकंदरपुर पानी की टंकी, खाई का बाजार, घटिया बाजार, हनुमंतपुरा, पटेल चौराहा होते हुए सभास्थल मेला मैदान पहुंची। जहां डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया के आगमन से पूर्व अपना संबोधन दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter