भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान : पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

Datia news: दतिया। भाजपा के नगर मंत्री व खटीक समाज अध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश ने रविवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आसपास सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में मेवाफरोश को उनके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है वहीं इस मामले में आसपास के लोग भी फिलहाल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं दिखे।

कोतवाली क्षेत्र के दांतरे की नरिया निवासी जितेंद्र मेवाफरोश ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़ कर आए जहां उन्होंने जितेंद्र को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद स्वजन गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई।

Banner Ad

घटना के बारे में फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर बताया जाता है कि जितेंद्र एक सोसाइट नोट में उनका नाम आने के बाद से डिप्रेशन में थे।

हाल में ही ली थी नई पिस्टल : इधर बताया जाता है कि जितेंद्र मेवाफरोश ने कुछ दिन पहले ही लाइसेंस होने पर नई पिस्टल ली थी। इसी पिस्टल से उन्होंने रविवार सुबह अपने सिर में गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई । जितेंद्र के परिवार में उनके रिटायर्ड पिता, भाई और बहन भी हैं।

लेनदेन के मामले में भी आया था नाम : घटना को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन के दौरान यह जानकारी भी निकाल कर सामने आई कि कुछ दिन पहले ही एक अन्य घटना में आत्महत्या करने वाले अशोक साहू नामक युवक ने जितेंद्र पर उसके 30 लाख रुपए न देने का आरोप भी लगाया था।

जिसके कारण उसने जितेंद्र सहित कुछ अन्य लोगों के कारण आत्महत्या करने की बात एक सोसाइटी नोट में कही थी।

वहीं मृतक जितेंद्र पूर्व में सहारा कंपनी का भी काम करते थे। इसका लेनदेन भी उनके ऊपर बाकी होने की जानकारी सामने आई है।

वर्तमान में जितेंद्र सब्जी विक्रय का काम कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter