Datia News : दतिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल एवं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष सेवढ़ा की ओर से बांके बिहारी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सूखा राशन, साबुन, सर्फ एवं बाल्टी मग्गा आदि सामान नगर के बाढ़ प्रभावित वार्ड क्रमांक 1,2 और 14 के निवासियों को वितरित किया।
वहीं जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीढ़ितों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार इस विपत्ति की घड़ी में आप लोगों के साथ खड़ी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने में लगा हुआ है, जल्द ही संकट के बादल छट जाएंगे। इस मौके पर लवकुश गुर्जर, धीरज महते, अंजू शर्मा, प्रवीण गोस्वामी, रमाशंकर पाठक, बातू शिवहरे, विनोद गुप्ता, रामलखन पटेल, हेमंत अग्रवाल, इमरान खान, अभिषेक गोस्वामी, राजेंद्र परिहार, अरविंद नागिल, रामकुमार सेन, गजेंद्र जाटव समेत स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गत दिवस ग्राम खैरोनघाट एवं अंडोरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह कर बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 किलो आटा, तेल, नमक, शक्कर आदि खाद्य राहत सामग्री वितरण की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने बताया कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगा है। शासन से पीड़ित परिवारों के लिए 6000 की राशि खाते में भिजवाई जा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने कहाकि आपदा के समय संगठन के हर व्यक्ति को पूरी क्षमता से मदद के लिए जुटना है। ताकि पीड़ितों की वास्तविक मदद हो सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह गुर्जर, जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि बांके बिहारी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप दांतरे, सुरेश बालाजी, अखिलेश मुद्गल, विनोद उपाध्याय, रामस्वरूप मंडेलिया, शोभाराम कुशवाह, विक्की नगरिया, प्रतिपाल यादव, राकेश खटीक, रामज्ञान शर्मा, हेमा कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा, शोभाराम पटवा, वीरू खटीक आदि मौजूद रहे।


