भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने की पीतांबरा पीठ पर विशेष पूजा अर्चना : इधर आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे जिलाध्यक्ष

Datia news : दतिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार शाम ग्वालियर से दतिया पहुंचे। नड्डा के दतिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ रहे। दतिया पहुंचकर नड्डा ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दरबार में माथा टेका।

इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा अर्चना भी की। इसके बाद नड्डा मां धूमावती के दरबार में भी पहुंचे। जहां वह आरती में शामिल हुए। पीठ स्थित वनखंडेश्वर महादेव पर नड्डा ने परिवार सहित जलाभिषेक कर वैदिक मंत्रों के बीच पूजन भी किया।

नड्डा की इस पूजा अर्चना को लेकर तैयारियां पहले ही करा दी गई थी। उनके पीठ पर आते ही वहां के पुजारियों ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। नड्डा ने पीठ स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन कर वहां माथा टेका।

Banner Ad

साथ ही वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक पूजन किया। पूजा अर्चना के दौरान नड्डा पीले वस्त्र में नजर आए, वहीं सिंधिया परंपरागत टोपी पहने दिखे।

खुली कार में सवार होकर किया अभिवादन : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तीन बड़े नेताओं के एक साथ दतिया आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। शहर राजगढ़ चौराहे से लेकर सिविल लाइन तक के मार्ग को स्वागत द्वार और पोस्टर बैनर से सजाया गया था।

जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सहित मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी हुआ। इस दौरान नड्डा और सिंधिया खुली कार में हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए गुजरे।

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे भाजपा अध्यक्ष : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दतिया आगमन को लेकर जिला भाजपा की ओर से उत्साह में सड़कों पर बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार बनाए गए थे। इन दिनों आचार संहिता लगी हुई है। वहीं धारा 144 भी प्रभावशील है।

ऐसे में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर वार्ड क्रमांक 36 के प्रभारी खुशहालीराम केवट ने कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध शिकायती आवेदन दिया। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter