भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बने मां-बेटे का सहारा, सड़क पर घायल अवस्था में देख कार से अस्पताल पहुंचाया

Gwalior News : ग्वालियर। सड़क हादसे में घायल मिले मां-बेटे को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने उनकी जान बचा ली। इस कार्य के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष की घायलों के परिजन ने सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने लहार के पास सड़क हादसा में घायल मां-बेटे को पड़ा देखा तो उन्होंने अपना वाहन रोका और कार में बैठाकर सीधे लहार कस्बे के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जाती है।

बताया जाता है कि लहार निवासी सचिन सोनी, बाइक से अपनी मां भगवती सोनी के साथ कही से लौट रहा था, तभी सड़क पर दौड़ती गुजरी नीलगाय बाइक से आ टकराई। हादसा लहार से पांच किलोमीटर दूर महुआ गांव के नजदीक का बताया जा रहा है। इस हादसे में मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गए।

मां ने जब बेटे को तड़पता देखा तो वो सड़क पर जाने वाले वाहन चालकों से मदद मांगने लगी। लेकिन कोई वाहन नहीं रुका और सभी आगे बढ़कर निकल गए। तभी वहां से बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह कार से निकले। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटकर आ रहे थे।

उन्होंने बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में देखा तो समझ गए कि कोई परेशानी में है। उन्होंने तत्काल अपनी कार को रोका और महिला से पूछा। महिला ने पूरे बात बताई।

Banner Ad

इसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन करना चाहा। परंतु हालत को समझते हुए वे अपनी कार में मां-बेटे को बैठाकर सीधे सिविल अस्पताल ले पहुंचे।

यहां उन्होंने दोनों को भर्ती कराया और परिवार वालों तक हादसे की सूचना पहुंचवाई। उपचार मिलने व घायलों के परिजन आने के बाद वे अस्पताल से वापस लौटे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter