दतिया नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, बड़ौनी में भी सभी सीटें जीती, जानिए कहां क्या रहा परिणाम

Datia News : दतिया। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना में नगर पालिका दतिया एवं नगर पंचायत बड़ौनी में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। दतिया नगर पालिका में जहां 36 वार्डों में से 32 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। जिनमें 6 निर्विरोध भी शामिल हैं। वहीं बडौनी नगर परिषद् में तो कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। पूरे 15 वार्डों में भाजपा के ही प्रत्याशियों को जीत हांसिल हुई। इनमें भाजपा के 3 निर्विरोध पार्षद भी शामिल हैं।

दतिया के वार्ड 15 से विजयी साजिदा तारिक किलेदार

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने दोनों नगरीय निकाय में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर ट्वीट कर पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। वहीं इस चुनाव में दिन रात एक कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली, जनसंपर्क और आमसभा करने वाले युवा नेता डा.सुकर्ण मिश्रा एवं डा.विवेक मिश्रा ने भाजपा को मिली इस बड़ी जीत को विकास का जनसमर्थन मानते हुए कहाकि दतिया और बड़ौनी की जनता ने विकास कार्यों का साथ दिया है। दोनों नगरीय निकायों में भाजपा की एक तरफा जीत के बाद उसके ही अध्यक्ष बनना निश्चित हो गए हैं।

इस दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। जिसमें भी भाजपा कांग्रेस से आगे रही। इसके बाद ईव्हीएम खुलते ही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ही लगभग सभी वार्डों में कांग्रेस और अन्य प्रत्याशियों से आगे रहे। मात्र 4 घंटे में ही जीत और हार के आंकड़े साफ हो गए। विजयी प्रत्याशियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने जीत का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया।

दतिया में ये निर्वाचित हुए वार्ड पार्षद : दतिया नगर पालिका परिषद के 36 वार्डाे में से 6 वार्डो के पूर्व में ही भाजपा के उम्मीदवार र्निविरोध निर्वाचित होने के बाद शेष 30 वार्डो में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदाें की स्थिति इस प्रकार रही। वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस के जीतेंद्र प्रजापति को 1 हजार 82 मत मिलने पर विजय घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र अहिरवार को 470 मत से हराया।

वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा के कोमल सिंह अहिरवार ने 1 हजार 323 मत प्राप्त कर जीत हांसिल की। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजकुमार अहिरवार को 452 मत मिले। वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के महेंद्र रिंकू दुबे को 1 हजार 36 मत प्राप्त कर विजय घोषित किया गया। इनके निकटतम् प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अशरफ सल्लू को 232 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के दीपक सोनी दीपू 660 मत प्राप्त कर चुनाव जीते। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बृजेश कुमार टीपू को 395 मत मिले। वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की प्रीति जौली शुक्ला 820 मत प्राप्त कर विजय घोषित की गई। इनके निकटतम् प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की कुसुम शर्मा को 228 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की ज्योति अमित दुबे 827 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। जबकि कांग्रेस की कुसुम लिटौरिया को 629 मत मिले। वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा के संदीप शर्मा ने 551 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इनके निकटतम् निर्दलीय प्रत्याशी प्रतीक मल्लू गोस्वामी को 333 मत मिले।

 

वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा की आरती यादव 686 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इनकी निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति अतुल यादव को 401 मत मिले। वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस से हेमलता मुकेश यादव 634 ने मत प्राप्त कर जीत हांसिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सीमा मुलू उपाध्याय को 556 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 12 से निर्दलीय प्रत्याशी मंजू बृजेश दुबे 810 मत प्राप्त कर विजय घोषित की गई। इनकी निकटतम प्रत्याशी भाजपा के विजय सिंह (पप्पी) बुन्देला को 445 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा के अमर सिंह लोधी 680 मत प्राप्त कर विजय घोषित किए। इनके निकटतम् प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मकबूल सुन्नू खां को 561 मत मिले। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के आकाश उर्फ अक्कू दुबे को 1 हजार 151 मत प्राप्त कर विजय घोषित किया गया। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की शशि श्रीराम सेन को 94 मत मिले।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा की साजिदा तारिक किलेदार 739 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनके निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की जागृति कैलाश पटेल को 515 मत मिले। वार्ड क्रमांक 16 से कांग्रेस शकीला बेगम (सरू के मुन्ना) 625 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम् प्रतिद्वंदी भाजपा की कुमकुम भट्ट को 443 मत मिले। वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा की लक्ष्मी गुड्डी साहू को 668 वोट प्राप्त कर विजय घोषित किया गया। इनकी निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कंचन सेन को 450 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा की रामदेवी कानू तिवारी 732 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनके निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार आरती मामा गुप्ता को 419 मत मिले। वार्ड क्रमांक 19 से भाजपा की गीता बाबू लुकमान को 625 मत प्राप्त कर विजय घोषित किया गया। इनके निकटतम कांग्रेस से नूरजहां अन्नू पठान को 282 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा के संतोष कटारे को 387 मत प्राप्त कर विजय घोषित किया गया। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कमल सिंह यादव को 368 मिले। वार्ड क्रमांक 21 से भाजपा की सुभद्रा कमलेश सरगैयां 448 मत प्राप्त कर विजय घोषित की गई। इनकी निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की शमा राजा कुरैशी को 359 मत मिले। वार्ड क्रमांक 22 भाजपा से सरमन कुशवाह 1425 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। इनके निकटतम आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भैयालाल कुशवाह को 218 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा के बृजेश यादव 813 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। इनके निकटतम आम आदमी पार्टी से बृजेंद्र सिंह बैस ने 233 मत प्राप्त किए। वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा की शांति प्रशांत ढेंगुला 874 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा नाहर को 222 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा की रजनी योगेश सक्सेना 880 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस की भारती बलवीर यादव को 559 मत मिले। वार्ड क्रमांक 27 से भाजपा की राजकुमारी वर्मा 769 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम कांग्रेस की लल्ला बेटी अहिरवार को 411 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा की प्रेमा देवी परशुराम अहिरवार 1 हजार 58 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम कांग्रेस की भद्रा दयाशंकर सागर को 530 मत मिले। वार्ड क्रमांक 30 से भाजपा के हरीसेन सेठी 1 हजार 84 मत प्राप्त कर विजय घोषित किए गए। इनके निकटतम् निर्दलीय अहीर महेंद्र उर्फ संजू यादव को 50 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 31 से भाजपा की गीता राकेश बद्री साहू 886 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम् नीलम लक्ष्मण यादव को 825 मत मिले। वार्ड क्रमांक 34 से भाजपा की पूनम मान सिंह कुशवाह 1 हजार 842 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। इनकी निकटतम कांग्रेस की हंसमुखी लोधी को 531 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा के गोविंद ज्ञानानी 568 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। इनके निकटतम् निर्दलीय उम्मीदवार सत्यस्वरूप सक्सेना को 267 मत मिले। वार्ड क्रमांक 36 से भाजपा के कुंदन प्रजापति 1 हजार 641 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। इनकी निकटतम कांग्रेस के संतोष कुमार बहादुर को 437 मत मिले।

बड़ौनी नगरीय निकाय में ये निर्वाचित हुए वार्ड पार्षद : नगर परिषद बड़ौनी के मतगणना उपरांत निर्वाचित वार्ड पार्षदाें में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की अनीता कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा की रानी अशोक खटीक, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की लक्ष्मी मुकेश प्रजापति, वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के शिवशंकर राजपूत, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की शालिनी गुप्ता, वार्ड क्रमांक 8 से

भाजपा के पंकज कौशिक, वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा के यशवर्धन सिंह बुंदेला, वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के शक्ति बुंदेला, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के दिनेश सूत्रकार, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा की अर्चना देवी राजा सोनी, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की मंजू देवी रामस्वरूप सेन और वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के लालसिंह सहरिया वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचित हुए। 15 वार्डों में से 3 पर पहले ही निर्विरोध भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे थे। जिनमें से वार्ड क्रमांक 2 से मुकेश बेड़र, वार्ड क्रमांक 3 से कमलेश एवं वार्ड क्रमांक 14 से कुसुमा निर्वाचित हुए थे।

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter