भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या दतिया पहुंचे, पीठ पर की पूजा अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया एतिहासिक स्वागत

Datia News : दतिया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शुक्रवार शाम दतिया पहुंचे। दतिया सीमा में प्रवेश करते ही चिरुला टोल टैक्स मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता डा. विवेक मिश्रा एवं डा.सुकर्ण मिश्रा के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या सहित भाजपा युवा नेता डा. विवेक मिश्रा एवं डा.सुकर्ण मिश्रा के जयघोष नारे भी उत्साहित कार्यकर्ताओं ने लगाए। स्वागत उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला पीतांबरा पीठ पहुंचा। जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पीठ िस्थत वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश दीप रखकर उनकी अगवानी की।

नगर आगमन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या का जगह-जगह भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, अतुल भूरे चौधरी, अलोक डंगस, विवेक चौहान, डा.राजू त्यागी, जीतू कमरिया, सतीश यादव, मानसिंह कुशवाह, अंकित शर्मा, रिंकू बुंदेला सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उप्र में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

अपने दतिया प्रवास के दौरान भाजयुमाे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि इस बार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा के पक्ष में लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। अन्य विपक्षी दलों को पिछली बार की तरह मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी और उप्र के सीएम योगी के नेतृत्व में रामराज्य स्थापित होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter