Black Fungus In Punjab : लुधियाना में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के केस, अब तक 33 मरीज मिले; पांच की हो चुकी है मौत

अमृतसर : पंजाब में ब्लैक फंगस से सोमवार को राज्य में पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें से तीन की मौत अमृतसर और दो की लुधियाना में हुई है। सेहत विभाग के अनुसार, पांचों मरीज कोरोना संक्रमित थे और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। अमृतसर में जिन तीन मरीजों की मौत हुई है उनमें, एक तरनतारन, एक फिल्लौर और एक अमृतसर का रहने वाला था। तीनों की आयु 60 वर्ष से ज्यादा थी। इनमें से दो का गुरु नानकदेव अस्पताल और एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्टेट नोडल आफिसर राजेश भास्कर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अमृतसर में जिन तीन लोगों की मौत हुई है वे शुगर, हाइपरटेंशन रोगों से भी पीड़ित थे। कोरोना की वजह से इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ गई और वे ब्लैक फंगस की चपेट में भी आए गए। अस्पताल में इन्हें हाई फ्लो आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने भी इसकी पुष्टि की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter