जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, 10 वॉलिंटियर्स ने किया रक्त दान
दतिया. अभा पयामे इन्सानियत फोरम की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के वालन्टियर्स ने सर्वप्रथम अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण चाय, बिस्कुट वितरण किया । इसके बाद संस्था के 10 वाॅलन्टियर्स ने रक्तदान किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. पीके शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। डाॅ. जयभारत सिंह ने रक्तदान के महत्व के बारे में समझाया गया। झांसी से आए संस्था के बुन्देलखण्ड प्रभारी मुक्ती इमरान ने मानवता की सेवा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

शिविर में एड.कृपाल सिंह बुन्देला, विष्णु पविया, खलील अहमद, अकबर अली, हबीब मोहम्मद ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर शमीम, अरविंद बिहारी गुप्ता, फिरोज, उमर, आमिर, रामभरत, समीर, अमित गुप्ता, काजी फरीद, मुफ्ती, अफ्फान, वसीम आदि मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter