बॉलीवुड फिल्म जिंदगी अनलिमिटेड रिलीज को तैयार, एम एक्स प्लेयर पर 9 जून को होगी रिलीज

मुंबई : जब भारत के युवा वर्ग की बात आती है तो अधिकतर युवाओं को यह लगता है की उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है और वह अवसर के लिए दूसरे देशों की तरफ रुख करते हैं पर क्या यह बात सही है. इन्हीं सवालों का जवाब देती है विपिन प्रियंका प्रोडक्शन द्वारा निर्मित बॉलीवुड फिल्म जिंदगी अनलिमिटेड।

फिल्म के निर्देशक डॉ विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक इस फिल्म के मुख्य किरदार हमेशा इस जद्दोजहद में रहते हैं कि कैसे वह लंदन जाकर अपनी जिंदगी को सवार लें और हमेशा ही भारत को कोसते रहते हैं। फिल्म के अंत में दर्शक इस बात से रूबरू होंगे कि क्या उनका सोचना सही था या गलत।

फिल्म के निर्माता डॉ एस अब्बास के मुताबिक यह फिल्म न केवल परिवार के साथ देखी जा सकती है साथ ही साथ इस फिल्म मैं जो हंसी मजाक का पुट है वह आपको इस मुश्किल भरी घड़ी में काफी सुकून देता है।

बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म मैं रिलीज करने की तैयारी है। निर्देशक डॉ विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक फिल्म एम एक्स प्लेयर मैं 9 जून को रिलीज होगी। फिल्म मैं मुख्य किरदार निभाया है पिंकी चिनॉय, गुरदीप सहगल और कांची रोहिल्ला ने। फिल्म में संगीत दिया है रेहान सिंह ने।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter