कंधार में बम विस्फोट : शिया समुदाय की मस्जिद को बनाया गया निशाना, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

कंधार :  शुक्रवार को अफगानिस्तार का कंधार शहर दहल गया। यहां जुमे की नमाज के दौरान हुए बम धमाके ने मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों में अफरा तफरी मचा दी। इस बम विस्फोट में जहां 7 लोगों की जान चली गई वहीं 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। दहशत का आलम यह था कि बम धमाके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे।

इस फिदायनी हमले में अफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद को निशाना बनाया गया। जहां शुक्रवार को बम धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। जिसमें इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में पिछले शुक्रवार को भी शिया मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था।

इसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के समय मस्जिद में करीब 300 लोग मौजूद थे। कुंदुज के उप पुलिस प्रमुख मोहम्मद ओबैदा ने बताया कि मस्जिद में मौजूद ज्यादातर लोग मारे गए थे।

पिछले हफ्ते हुए इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। संगठन ने कहा कि हमारे निशाने पर शिया मुसलमान और उनके धार्मिक संस्थान हैं।

आईएस से जुड़ी एजेंसी के हवाले से साइट इंटेलिजेंस ग्रुप ने इसकी पुष्टि की। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद यह देश में सबसे बड़ा हमला था। कुंदुज में संस्कृति और सूचना के निदेशक रोहानी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था। जिसके बाद पूरा शहर दहशत में आ गया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter