मॉस्को : अमेरिकी दवा कंपनी माडर्ना के सीईओ स्टीफेन बैंसल ने कहा है कि कोरोना वायरस के सामने आने वाले नए वैरिएंट से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन की तीसरी यानी बूस्टर डोज लगाना बेहतर तरीका है। माडर्ना ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन विकसित की है, जिसका अमेरिका में टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किया जा रहा है। फ्रांस के एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में बैंसल ने कहा, ‘हम मानते हैं कि हमारी वैक्सीन अच्छी अवधि तक प्रभावी रहती है, सिवाय इसके कि नए वैरिएंट के आने से खतरे का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए हमें इस गर्मी से पहले सभी उन सभी लोगों को वैक्सीन की तीसरी डोज दे देनी चाहिए जो ज्यादा खतरे में हैं, खासकर नर्सिंग होम में रहने वाले, जिन्हें इस साल के शुरू में वैक्सीन लगाई गई थी।’ इसके अलावा सभी वयस्कों और किशोरों को भी बूस्टर डोज लगानी चाहिए।

