भोपाल में 20 से 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप : 370 बॉक्सर्स हिस्सा लेंगी

भोपाल : खेल प्रेमी दिसम्बर माह में लगातार अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों के साक्षी बन रहे हैं। हाल ही में भोपाल में 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में 12 दिसम्बर से राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता चल रही है। अब 20 दिसम्बर से भोपाल के बॉक्सिंग प्रेमी देश की विख्यात महिला बॉक्सर्स को अपने शानदार पंच से प्रतिद्वदियों को धराशायी होते हुए देखेंगे।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के नए मार्शल आर्ट हॉल में 20 से 26 दिसंबर 2022 तक देश की 370 महिला बॉक्सर्स 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की 12 बॉक्सर्स अलग-अलग वेट कैटेगरी में भाग लेंगी।

खेल और युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के आगमन पर हेल्प डेस्क से प्रत्येक खिलाड़ी को वेलकम लेटर के साथ लेनयार्ड (पास) एवं लोकेशन का QR कोड प्लास्टिक किट में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान टॉयलेट्स की निरंतर साफ-सफाई के लिए पर्याप्त स्टाफ रखा जाए।

साथ ही प्रतियोगिता के दौरान मेडिकल टीम के बैठने के लिए बॉक्सिंग हॉल के पास उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए और एक डॉक्टर के बॉक्सिंग रिंग के पास ही बैठने की व्यवस्था की जाए। मंत्री  सिंधिया ने कहा कि एक एम्बुलेंस नवीन मार्शल आर्ट हॉल के बाहर 24×7 उपलब्ध रहे। साथ ही खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन पर वैनर लगाएँ जाएँ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!