माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत : भाई ने जेल में धीमा जहर देने का लगाया था आरोप

लखनऊ : जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन उनकी कार्डियक अरेस्ट ( हार्ट अटैक) से मृत्यु हो गई। रात को ही सार्वजनिक तौर पर मौत की सूचना प्रशासन ने  जारी की साथ ही प्रयागराज में धारा 144 को भी लागू  कर दिया गया है.

भाई ने जेल में धीमा जहर देने का लगाया था आरोप : आपको बता दे की मुख्तार अंसारी पांच बार विधायक रह चुके थे। वे 2005 से सजा काट रहे थे और अलग-अलग मामलों में उन्हें दो बार जेल भेजा गया था। उन्होंने हाल ही में कोर्ट में यह दावा किया था कि जेल में उन्हें धीमा जहर देने का प्रयास किया गया है.

उनकी मौत के बाद, बांदा, मऊ, और गाजीपुर में सुरक्षा को और कड़ी किया गया है। बांदा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

इस प्रकार था “अंसारी” का राजनैतिक परिवार चित्र : मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को हुआ था। उनके पिता का नाम सुबाहउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित सियासी परिवार की है।

उनके परिवार में उनके दादा, डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी, स्वतंत्रता सेनानी थे, और उनके नाना, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। मुख्तार अंसारी के पिता, सुबहानउल्लाह अंसारी, भी गाजीपुर की राजनीति में सक्रिय रहे थे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!