जीजा-साले मिलकर गैस कटर से काटते थे दुकानों के ताले : प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए बन गए चोर, मोबाइल सेटों के साथ पकड़े

Datia news : दतिया। प्रेमिका के खर्चों की पूर्ति और उससे शादी करने की इच्छा ने युवक को चोर बना दिया। जिसके बाद वह अपने जीजा के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। यह खुलासा खुद आरोपित ने पुलिस गिरफ्त में आने के बाद किया। पुलिस गिरफ्त में आए साले जीजा से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार के चोरी के 8 मोबाइल सेट सहित गैस कटर, छैनी हथोड़ा भी बरामद किया है।

गत 25 नवंबर को भांडेर के वार्ड क्रमांक 2 सिकंदरपुर मोहल्ला निवासी प्रांजल दुबे पुत्र मनोज कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21-22 नवंबर की दरम्यान रात्रि में ज्ञात चोर पानी की टंकी के पास लहार रोड भांडेर स्थित उसकी हिमांशी सेल्स मोबाइल दुकान का शटर का ताला तोड़कर 05 ओप्पो कंपनी के तथा 02 वीवो कंपनी के कुल 07 नए डिब्बाबंद एंड्रोयड मोबाइल फोन एवं एसेसरीज चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओपी भांडेर कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि 4 दिसंबर को थाना प्रभारी भांडेर शशि मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति हसापुर बंधा के पास बिछाैंदना रोड पर राहगीरों को मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स हंसापुर बंधा के पास बिछाेंदना रोड पहुंचा तो वहां पुलिस को देखकर आरोपित मेघसिंह पुत्र कमलसिंह कुशवाह एवं कृष्णा पुत्र पूरनसिंह कुशवाह ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

प्रेमिका के चक्कर में बन गए चोर : जीजा साले की निशानदेही पर उनके द्वारा चोरी किए गए कुल 8 मोबाइल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपित कृष्णा कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह पहले जयपुर में टिक्की का ठेला लगाता था। पिछले साल उसका एक लड़की से संपर्क हुआ, जिससे वह शादी करना चाहता था।

टिक्की के धंधे में अधिक आमदनी नहीं थी। जिसकी वजह से अपने एवं प्रेमिका के खर्चों की पूर्ति के लिए उसने अक्टूबर 2021 में भांडेर में एक पसरठ की दुकान वाले से 30 हजार रुपये की ठगी की थी। बाद में अपने जीजा मेघसिंह के साथ मिलकर चोरी का धंधा शुरू कर दिया।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!