दतिया. भाईदूज के मौके पर जनपद सदस्य विमला तिवारी ने ग्राम बरधुवां के आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटी अौर बच्चों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने महिलाओं सहित वहां दोज पर्व मना रहे बहिन-भाइयों को मिठाई भेंटकर पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहाकि भाईदूज जैसा पवित्र त्यौहार हर परिवार के लिए खास है। मिठाई पाकर आदिवासी बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
