बुंदेला कालौनी एवं राजघाट कालौनी बने रेड जोन, नोडल अधिकारी नियुक्त

दतिया । कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव व कोविड 19 बीमारी के ट्रांसमिशन चैन को तोड़ने के लिए दतिया शहरी क्षेत्र में बुंदेला एवं राजघाट कालौनी में बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेड़ जोन घोषित किया है। कलेक्टर ने रेड जोन बुंदेला एवं राजघाट कालौनी में संक्रमण की चैन को तोड़ने तथा संक्रमण को समाप्त करने के लिए वहां नोडल अधिकारी के रूप में उद्यान विभाग के सहायक संचालक सर्वेश तिवारी मोबा.नं. 9479987736 को नियुक्त किया है। जबकि इनके सहयोग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लिपिक योगेंद्र सिंह रहेंगे। जबकि दूसरे सहयोगी के रूप में आदिम जाति कल्याण विभाग के लिपिक सुरेश शर्मा को रखा गया है।

इसी प्रकार रेड जोन राजघाट कालौनी के लिए जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण हीरेंद्र कुशवाहा नोडल अधिकारी रहेंगे, इनका मोबाईल नम्बर 9407212365 रहेगा। इनके सहयोग के लिए लिपिक सुनील माठे, शिक्षक वीरेंद्र बुधौलिया को रखा गया है। यह नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी उन्हें आबंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से बाहर न निकलें। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कालौनी में प्रवेश न करें। जिले के बहारी व्यक्ति के क्षेत्र में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उसकी सूचना संबंधित इंसीडेट कमांडर को देंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मेडीकल सेवा को छोड़कर कोई भी अन्य दुकान न खुलने पाए। जिले में शहरी क्षेत्र में चल रहे किल कोरोना अभियान में भी आवश्यक सहयोग देते हुए उसे पूर्ण कराने में सहयोग देंगे। अनावश्यक रूप से बाहर निकलते पाए जाने पर या अनाधिकृत रूप से दुकान खुली पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक जुर्माना भी अधिरोपित किया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter