बुंदेलखंड हॉस्पिटल का पंडोखर धाम में लगा स्वास्थ्य शिविर : विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया 127 लोगों का परीक्षण

Datia news : दतिया । दतिया के प्रतिष्ठित बुंदेलखंड हॉस्पिटल की ओर से पंडोखर धाम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम प्रांगण में दूर-दूर से आए करीब 127 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही पांच मरीजों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में चुनिंदा जांचें एवं दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गई।

शिविर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.मुकेश शर्मा, ग्वालियर के प्रसिद्ध यूरो सर्जन डा.भूपेंद्र शर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डा.राघवेंद्र शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डा.सज्जन दांगी ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। साथ ही उन्हें आवश्यक उपचार के संबंध में जानकारी भी दी।

इस मौके पर बुंदेलखंड हॉस्पिटल के संचालक राजकुमार सिकरवार ने बताया कि पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण शर्मा महाराज की मंशा अनुसार यह कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें बुन्देलखंड हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ ने सराहनीय कार्य कर मरीजों को परामर्श व दवाएं प्रदान की।

शिविर की व्यवस्थाओं से मरीज दिखे खुश : वहीं बुन्देलखंड हास्पिटल द्वारा आयोजित किए गए इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं से भी मरीज खुश नजर आए। बाहर से आए मरीजों ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच एवं परामर्श के दौरान हर मरीज को पर्याप्त समय दिया।

इसके साथ ही परीक्षण में भी स्टाफ की कुशलता नजर आई। हास्पिटल की सेवाओं को मौजूद लोगों ने बेहतर बताया। वहीं इस बारे में संचालक राजकुमार सिकरवार का कहना था आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य बुंदेलखंड हास्पिटल द्वारा लगातार किए जाते रहेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!