मासूम को बहाने से बुलाकर ड्राइवर ने खेत में किया दुष्कर्म : पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटना के कुछ घंटे में ही आरोपित पकड़ा गया

Datia news : दतिया। मासूम को पोला खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर एक अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के दौरान आरोपित को भागते हुए गांव के लोगों ने देख लिया। जिसके बाद गांव वाले मासूम बालिका को उसके स्वजन के पास लेकर पहुंचे। इस मामले में बालिका की मां ने सेवढ़ा थाने में आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज किए गए। घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपित खेत में छुपा हुआ पकड़ा गया।

सेवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देभई में छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कृत्य होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर देभई निवासी पप्पू वंशकार के खिलाफ धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट मेें मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पेशे से ड्राइवर है आरोपित : जानकारी के अनुसार पप्पू वंशकार ड्राइवर के तौर पर बाहर किसी शहर में काम करता है। कुछ दिन पहले ही ग्राम देभई आया हुआ था। रविवार दोपहर 12 बजे जब पीड़िता बच्ची अपनी ताई के घर खेलने गई थी तभी आरोपित ने उसे पोला खाने की लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर वह बच्ची को अपने खेत पर ले गया।

यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कृत्य किया। तभी गांव के कुछ लोगों को आता देख पप्पू भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मासूम को उसके स्वजन तक पहुंचाया। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत की। जिस पर थाना सेवढ़ा में मामला पंजीबद्ध किया गया।

खेत में छुपे बैठे आरोपित को पुलिस ने पकड़ा : सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, एसडीओपी सेवढ़ा अखिलेश पुरी गोस्वामी, सेवढ़ा टीआई रामबाबू शर्मा, भगुवापुरा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा एवं लांच थाना प्रभारी नंदनी शर्मा ने टीमें बनाकर आरोपित की तलाश की। एएसपी मौर्य स्वयं भी पुलिस टीम के साथ खेतों में आरोपित को तलाश करने घूमे। कुछ देर बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपित पप्पू खेत में छुपा मिल गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter