त्यौहारों में कोरोना से राहत : 7 माह में सबसे कम नए मामले मिले,देश में बीते 24 घंटे में 23 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली : देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 18,166 नए मामले सामने आए हैं. यह सात महीनों में सबसे कम है. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 39 लाख, 53 हजार 475 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 214 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 50 हजार 589 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना महामारी के सुधरते हालात में सात महीने बाद संक्रमण के सबसे कम मामले पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 18,166 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 214 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 5,672 की कमी आई है और वर्तमान में एक्टिव केस 2,30,971 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.68 फीसद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 97.99 फीसद हो गई है। पिछले साल मार्च के बाद से यह सबसे उच्चतम दर है।

मृत्युदर पूर्व के स्तर पर बनी हुई है और दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो फीसद से नीचे बरकरार है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक दिन में करीब कोरोना रोधी वैक्सीन की 67 लाख डोज लगाई गई हैं। देश भर में अब तक 95 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कुल 95.96 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं।

देश में कोरोना की स्थिति 

  1. 24 घंटे में नए मामले : 18,166
  2. कुल सक्रिय मामले : 2,30,971
  3. 24 घंटे में टीकाकरण : 66.85 लाख
  4. कुल टीकाकरण : 95.08 करोड़

रविवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

  1. नए मामले : 18,166
  2. कुल मामले : 3,39,53,475
  3. सक्रिय मामले :  2,30,971
  4. मौतें (24 घंटे में)  : 214 कुल मौतें
  5. 4,50,589 ठीक होने की दर 97.99 फीसद
  6. मृत्यु दर 1.33 फीसद
  7. पाजिटिविटी दर 1.42 फीसद
  8. सा.पाजिटिविटी दर 1.57 फीसद
  9. जांचें (शनिवार) : 12,83,212
  10. कुल जांचें : 58,25,95,693

रविवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

  1. तमिलनाडु : 15.44 लाख
  2. गुजरात : 7.98 लाख
  3. महाराष्ट्र : 3.75 लाख
  4. राजस्थान : 2.16 लाख
  5. बिहार : 0.92 लाख
  6. जम्मू-कश्मीर : 0.66 लाख
  7. झारखंड : 0.60 लाख
  8. छत्तीसगढ़ : 0.48 लाख
  9. दिल्ली : 0.45 लाख
  10. उत्तर प्रदेश : 0.42 लाख
  11. पंजाब : 0.34 लाख
  12. ध्य प्रदेश : 0.18 लाख
  13. उत्तराखंड : 0.09 लाख (कोविन पोर्टल के आंकड़े)

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter