रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया यह बड़ा अधिकारी, बाबू व अधिकारी हजारों रुपए लेते हुए पकड़े

दतिया। मंगलवार का दिन एक रिश्वतखोर अधिकारी के लिए भारी साबित हुआ। उसे हजारों रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया; अधिकारी के साथ ही उसका साथ दे रहा बाबू भी रिश्तवखोरी के आरोप में पकड़ाया।

भांडेर में लोकायुक्त की टीम ने 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सपना यादव तथा बाबू रविशंकर उपाध्याय को रंगे हाथों पकड़ा। उक्त लोगों द्वारा रिश्वत मांगे जाने के संबंध में स्व सहायता समूह चलाने वाले चंद्रशेखर तिवारी ने शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि परियोजना अधिकारी एवं बाबू द्वारा पोषण आहार सप्लाई के एवज में किए जाने वाले भुगतान को लेकर रिश्वत की मांग की जा रही थी। तब मजबूरन लोकायुक्त को शिकायत की गई जिसपर ये कार्रवाई हुई।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता के आरोपों की गहराई से तस्दीक की. इसके बाद रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी और बाबू को जाल में फांसा गया; लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक हल्कों में दिनभर यही चर्चा चलती रही। Source

एक घंटे और बढ़ेगा पीतांबरा पीठ पर दर्शन का समय, कलेक्टर से मिलने पहुंचा मंदिर का दल, रविवार की भी मिल सकती है स्वीकृति

लुटेरों ने टक्कर मारकर रोकी बाइक, फिर कट्टा अड़ाकर लूट लिया, पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी

गृहमंत्री ने ग्राम सतारी में किया एक करोड़ 42 लाख के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास, 4 गांवों को मिली सौगातें

जानवरों के लिए छपरा डालने के विवाद में ग्रामीण की हत्या, चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter