दतिया में महाऋषि वाल्मीक की मनाई गई जयंती
दतिया. वाल्मीक समाज द्वारा शनिवार को महाऋषि वाल्मीक की जयंती मनाई गई । अमरीश वाल्मीक के निवास पर जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष डाॅ. बीएल केन ने की । मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक खुमान सिंह ‘‘बैचेन’’ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाऋषि वाल्मीक के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से महाऋषि वाल्मीक के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को जागरूक बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर अंकित, सोनू, सत्यम गुप्ता, फिरोज खान, नवल, अनमोल, गोलू, हेमन्त, अक्षय, कपिल, अंसुल, नानू, हिमांशू, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter