सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मंे मनाया,देश की एकता अखंडता की ली शपथ
दतिया. जन शिक्षण संस्थान दतिया में देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर संस्थान की निदेशक निधि तिवारी द्वरा प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। सभी प्रशिक्षार्थियों ने एक साथ खड़े होकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान सरदार पटेल को भी याद किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान निदेशक निधि तिवारी ने कहाकि सरदार पटेल काे लोह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता को बनाए रखने के लिए जो योगदान दिया वो आने वाली पीढि़यांे तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहाकि हमें भी अपने देश की एकता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर सुधारानी सक्सैना, विकास चतुर्वेदी, सीमा कुशवाहा, सचिन उपाध्याय, सीमा सेन, आकाश साहू, इंद्रपाल सिंह दिसौरिया, अनिता कोरी आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter