दतिया । 72वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पूरे जिले में गरिमामय माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समाराेह दतिया में जिला पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ। जिसमें गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहकर ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस मौके पर गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को को पुरस्कृत किया।
मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे जिला पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर गृहमंत्री डा. मिश्रा ने ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन कर नागरिकों को गगतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में पुलिस बल, एसएएफ 29वीं बटालियन, होमगार्ड, बटालियन बैंड आदि प्लाटून ने मार्च पास्ट निकालकर सलामी दी । इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर मौजूद रहे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।
समारोह में गृहमंत्री डा. मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। परेड के आकर्षक प्रदर्शन के लिए 29वीं बटालियन एसएएफ के प्लाटून को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल प्लाटून 1 को िद्वतीय और होमगार्ड के प्लाटून को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं शासन की जन कल्यणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई चलित झांकियों में सामाजिक न्याय विभाग को प्रथम, समग्र शिक्षा अभियान को िद्वतीय और महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह स्थल पर लिटिल फ्लावर स्कूल की ओर से देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के लिए पुरुस्कार दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अधिकारियों द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर श्रीफल, शाॅल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया।
गृहमंत्री द्वारा इंदरगढ़ तहसील के ग्राम बहेरा निवासी मुन्नी देवी अहिरवार पत्नि श्री रामसेवक अहिरवार की नवम्बर माह में बिजली दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतका के पति रामसेवक अहिरवार को चार लाख की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदाय की गई।
कई थाना प्रभारी व अधिकारी हुए पुरुस्कृत
गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस थाना प्रभारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर गृहमंत्री डा. मिश्रा ने सम्मानित किया। इस दौरान बडौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, यादवेंद्र सिंह गुर्जर, सब इंस्पेक्टर श्वेता सिकरवार को किया सम्मानित किया गया। दतिया जनपद पंचायत सीईओ गिर्राज दुबे एवं खंड पंचायत अधिकारी जनपद दतिया मधुसूदन तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रामजीशरण राय को सामाजिक हित के कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।
कलेक्टर ने संयुक्त भवन पर किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार ने संयुक्त भवन (नवीन कलेक्ट्रेट) पर ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। इस मौके अनुविभागीय दंडाधिकारी अशोक सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बसई में कई जगह लहराया तिरंगा
बसई िस्थत छात्रावास पर वन स्थाई समिति अध्यक्ष व जनपद सदस्य विमला तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आशीष तिवारी ने की। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक रामनाथ वंशकार,नीलेश विश्वकर्मा, कुलदीप तिवारी मौजूद रहे। जनपद सदस्य ने शाउमावि बरधुवां में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उपहार वितरित किए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य फूलकंवर भगत व सीएसी जाहर सिंह राजपूत, हरिसिंह ठाकुर मौजूद रहे। शाउमावि बसई में गुंजशाह दीप की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर स्टाफ मौजूद रहा।
ग्राम पंचायत बरधुवां पर सरपंच नीता लोधी ने ध्वज फहराया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र श्रीवास्तव ने विद्यालय पर उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया । हाईस्कूल सतलौन में प्रभारी प्राचार्य जगदीश सिंह राजपूत की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ । इस अवसर पर शिक्षक अवधेश पटैरिया, पुरुषोत्तम गुप्ता, गोपाल राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बसई थाने पर थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने ध्वजारोहण किया तो समिति बसई पर पूर्व अंत्योदय समिति जिला उपाध्यक्ष डा. सुरेश गुप्ता ने, ग्राम पंचायत बसई पर आशीष तिवारी के साथ सरपंच नेहा सहारिया ने ध्वजारोहण किया। माध्यमिक विद्यालय हम्मीरपुर में शिक्षक धीरेन्द्र दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शिक्षक सतेंद्र गुप्ता व रमा गुप्ता मौजूद रही। शामावि नयाखेडा में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम त्रिपाठी की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ । शामावि उर्दना में प्रभारी प्रधानाध्यापक माखन सिंह दानौरिया, शिक्षक भानू प्रताप गोस्वामी, शिक्षका नीलम त्रिपाठी ध्वजारोहण में मौजूद रही।
शाप्रावि जैतपुर में हरगोविंद वंशकार, शामावि सतलौन में रामप्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत ठकुरपुरा में सरपंच राजेश राजपूत ने ध्वजारोहण किया। यहां सचिव दीपचन्द्र साहू मौजूद रहे। न्यू माॅडर्न कान्वेंट स्कूल बसई में प्राचार्य शीतल सर ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती शिशु मंदिर बसई में समिति अध्यक्ष राजीव पुरोहित ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय शर्मा व उपाध्यक्ष धनीराम कनकने मौजूद रहे। केएनटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बरधुवां में प्राचार्य प्रदीप तिवारी ने ध्वजारोहण किया। शाप्रावि ठकुरपुरा में शिक्षक सतेंद्र पनौरिया की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ । कन्या विद्यालय बसई में प्रधानाध्यापक लवयोगी की उपस्थित में ध्वजारोहण हुआ।
भांडेर में मना गणतंत्र दिवस
भांडेर थाने पर टीआई विजय लोधी ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के ग्राम सालौन बी में जनता उमावि पर प्राचार्य गिरिराज किशोर चौधरी ने ध्वज फहराया। ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच रामसिंह खेरोनिया ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय सालौन बी मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजयपाल राजू गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। स्वास्थ्य केन्द्र पर डा. ओपी जाटव, हरविलास राजपूत ने ध्वजारोहण किया। पंडोखर थाने पर थाना प्रभारी यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, गोंदन थाने पर थानाप्रभारी रमेश जाट ने ध्वजारोहण किया।

