कुमार विश्‍वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार, दिया जा सकता है सुरक्षा कवर
kumar vishwas kavita kumar vishwas shayari in hindi kumar vishwas shayari kumar vishwas shayari कुमार विश्वास शायरी shayari by kumar vishwas kumar vishwas hindi shayari dr kumar vishwas shayari in hindi kumar vishwas love shayari shayari of kumar vishwas kumar vishwas best shayari Dr. kumar vishwas shayari in hindi kumar vishwas Romantic Shayari kumar vishwas Sad Shayari kumar vishwas Attitude Shayari kumar vishwas Attitude Shayari

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है और उन्हें एक केंद्रीय एजेंसी के जरिए सुरक्षा मुहैया करायी जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्वास के आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है । समीक्षा करने के बाद तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें सुरक्षा दे सकती है।’’

समीक्षा के बाद विश्वास को एक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के जरिए सुरक्षा दी जा सकती है। विश्वास ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter