सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, व्‍यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और उनकी कंपनी बीइंग ह्यूमन सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभिनेता व अन्य को समन भेजकर जवाब मांगा है।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी अरुण गुप्ता ने सलमान खान सहित सभी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों खर्च कराने के बाद सामान नहीं भेजकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अरुण ने सलमान खान के कहने पर मनीमाजरा स्थित एनएसी एरिया में बड़ा शोरूम खोला था।

इसे डेकोरेट करने और संचालित करने के लिए तकरीबन तीन करोड़ रुपये और खर्च कर दिए। शोरूम खुलवाने के बाद उनका एग्रीमेंट एक कंपनी से कराया गया, जो बीइंग ह्यूमन का हिस्सा है।

नियम और शर्तों के तहत उन्होंने एक करोड़ रुपये शोरूम को बनाने में लगाया। शोरूम में बीइग ह्यूमन कंपनी की ज्वेलरी भी रखी, लेकिन बाद में कंपनी ने सामान नहीं भेजा। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter