शहर में बदली सफाई व्यवस्था, किए व्यापक फेरबदल, अतिरिक्त कर्मचारी भी जोड़े गए

दतिया ।  स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सफाई व्यवस्था में व्यापक फेरबदल किए गए हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर ही अब दतिया में भी नगर पालिका ने रात को सफाई एवं कचरा उठाने का कार्य शुरू किया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था में कई आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। शहर में वार्डों की सफाई के लिए भी अलग-अलग सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

दतिया नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को लेकर कई कदम उठाए हैं। इनमें सफाई व्यवस्था मुख्य मार्गों और चौराहों पर रात को की जाना शुरू की गई है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को शाम 7 बजे रिपोर्टिंग करना है और रात के 12 बजे तक सफाई कार्य किया जाना है।  दिन में सफाई होने के कारण जहां ट्रैफिक जाम हो जाता था, वहीं दूसरी ओर सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती थी। रात को दुकानदार फिर से कचरा फैंक देते थे । थोड़ी ही देर मे पूरा क्षेत्र गंदा हो जाता था।

यह की गई है नई व्यवस्था

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का एक दल जिसमें 15 लोग शामिल किए गए हैं व 3 गाड़ियां लगाई गई है। यह कर्मचारियों का दल मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर रात 8 बजे से सफाई करने के साथ ही कचरा उठाने का काम करता है। इसी कर्मचारी के दल को फिर दिन में 12 बजे सफाई करने बुलाया जाता है। इस तरह 4-4 घंटे की दो पारियों में यह नई सफाई व्यवस्था की गई है।

सफाई की ये संसाधन है नगरपालिका में

स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक के हिसाब से नगर पालिका के पास बहुत ही कम सफाई कर्मचारी हैं। अभी कुल 300 सफाई कर्मचारियों का अमला 36 वार्डों के लिए है। इनमें 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां और लगभग 30 टिपर कचरा उठाने के छोटे वाहन हैं। इन संसाधनों के माध्यम से ही शहर में सफाई व्यवस्था की जाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter