मुंबई : स्टार प्लस का धमाकेदार शो “अनुपमा” की कहानी अब एक दम बदलने वाली हैं जहा एक नए ट्विस्ट और टर्न के साथ शो पूरी तरह बदल जाएगा ।
करंट ट्रैक : फ़िलहाल शो में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। पाखी ने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी है वह अनुपमा को खूब जलील करती है।
पाखी अपनी मां को घमंडी और घर तोड़ने वाली तक कह देती है। अनुपमा अपनी सगी बेटी पाखी की बातों को सुनकर हैरान रह जाती है। तोशू भी अनुपमा को नीचा दिखाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ता है।
अनुज-वनराज में हुई जबरदस्त लड़ाई
अनुपमा के अपमान के बात से नाराज होकर अनुज शाह हाउस में खूब गरजता है। इसी बात से गुस्सा होकर वनराज अनुज कॉलर पकड़ लेता है। अनुज भी वनराज का कॉलर पकड़कर उसे चेतावनी देता है।
वनराज अनुज से कहता है कि मैं तुम्हें जान से मार दूंगा वहीं अनुज उसकी धमकी का जबाब देगा। परिवार के सदस्य दोनों को अलग करेंगे। वहीं अनुपमा ये सब देखकर चिल्ला पड़ेगी। जिसके बाद अनुज अनुपमा को संभालता है।
अनुपमा ने लिया यह बड़ा फैसला
इस सब तमाशे के बाद अनुपमा अब शाह हाउस कभी न आने का प्रण लेगी। वह सबके सामने कहेगी कि अब कभी भी शाह हाउस नहीं आएगी। अनुपमा, पाखी से उसकी मां होने के लिए सॉरी मांगती है।
काव्या और किंजल को हुआ अफसोस
अनुपमा की बात सुनकर काव्या और किंजल दुखी हो जाएंगे। वहीं वनराज गुस्से में सिर ऊपर उठाकर देखता है। अनुज, अनुपमा को सहारा देता है।
तोषु की होगी मौत?
इंटरनेट दुनिया में फिलहाल ही में खबर आई थी कि सीरियल अनुपमा में तोषु की मौत होने वाली है। तोषु का एक भयंकर एक्सीडेंट हो जाएगा जिसमें उसकी मृत्यु हो जाएगी।
वहीं किंजल को जब इस बात का पता चलेगा तब उसकी तबियत बिगड़ जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं किंजल प्रेग्नेंट है और मैं मां बनने वाली है अब यह देखना दिलचस्प होगा की परितोष अपने होने वाले बच्चे का चेहरा देख पाएगा या नहीं ।
पाखी की कारण मचेगा हंगामा : अभी तक के एपीसोड में पाखी ने अपनी मां को खूब कडवी बातें सुनाई हैं। जिसे देखकर दर्शकों का भी खून-खौल गया है। इतनी बड़ी बात पर वनराज ने भी पाखी को रोका और ना ही उसे समझाने की कोशिश की।
तोशू और राखी दबे भी छोड़ेंगे साथ : अनुपमा को जब पाखी ताने मार रही होती है तभी वहां तोशू आ जाएगा। जो किंजल से पूछता है कि आखिर घर में हो क्या रहा है। किंजल उसे पाखी को रोकने के लिए कहती है।
लेकिन तोशू पाखी की हां में हां मिलाता है। वह कहता है मम्मी जो चाहती थी वहीं हो रहा है। घर में झगड़ा कराने में मम्मी को ही अच्छा लगता है। राखी दबे भी पाखी का साथ देती है। जिस पर किंजल उसे आंखे दिखाती है।
जल्द होगी नए समर की एंट्री ?
आ रही जानकारी के अनुसार, सागर पारेख द्वारा शो में पारस के बाद समर का किरदार निभाने की सबसे अधिक संभावना है।
सागर पारेख को मशहूर धारावाहिक “कैसी है ये यारियां “के लिए जाना जाता है। हालांकि सभी को मेकर्स द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने का इंतजार है।


